
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीन दिन पहले मेजा में दो जिला पंचायत प्रत्यशियों के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर उसी दिन थाने पर कॉंग्रेस नेता नमस्ते यादव भी थे। थाना अध्यक्ष से कहा सुनी हो गई, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, अब पुलिस नमस्ते यादव को परेशान कर रही। इस सम्बन्ध में प्रदेश महासचिव जितेन्द्र तिवारी ने जब बेकसूर के घरवालों को परेशान करने और गलत मुकदमा दर्ज होने का कारन जानना चाहा तो थाना अध्यक्ष ने जितेन्द्र को भी मुकदमे में फ़साने की बात करने लगे। यह बातें जब आज प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी को बताई गयी तो उन्होंने तत्काल तीनो अध्यक्षों को एसएसपी के यहाँ भेजा। ना मिलने पर संजय तिवारी जी ने फ़ोन पर समस्या बताई। की रोज रात थाना अध्यक्ष गाँव वालो को परेशान कर रहा।कई लोगो का फ़ोन भी उठा ले गया है। और ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अरुण तिवारी, नफीस अनवर, सुरेश यादव, जितेन्द्र तिवारी, अनिल पांडेय, प्रभारी वसीम अंसारी, अल्पना निषाद, अनिल कुशवाहा सहजादुल हक़ आदि रहे। विवेकानंद पाठक ने कहा की अगर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न बंद ना हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष यहाँ आकर आंदोलन करेंगे।