
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, आई.जी. जोन, के.पी. सिंह ने पंकज जायसवाल को शुभकामना दिया ।
( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य प्रतिनिधि सभा, उमा एवं उत्तरांचल के महामंत्री पद पर निर्वाचित होने पर पंकज
जायसवाल अध्यक्ष शासी निकाय आर्य कन्या डिग्री कालेज आर्य कन्या इन्टर कालेज, हिन्दी मीडियम अंग्रेजी मीडियम के प्रबन्धक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, आई.जी. जोन, के.पी. सिंह जी ने पंकज जायसवाल जी को शुभकामना देते हुए कहा कि कम समय में पंकन जी ने जो कार्य किये वे सराहनीय है तथा औरो के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सर्व प्रथम आर्य कन्या इन्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ० सुधा उपाध्याय जी ने अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात् आर्य कन्या पी०जी० कॉलेज की प्राचार्या, टी० रमा सिंह जी ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए पंकज जायसवाल जी के सुकार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ० इभा सिरोठिया ने सम्मान फा का वाचन किया। आर्य समाज के विभिन्न शाखाओं एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक,
शिक्षिकाओं ने पुष् माला पहनाकर पंकज जायसवाल जी का अभिनन्दन किया। डॉ० कल्पना अमां ने कविता के द्वारा पंकज जी का सम्मान किया।पंकज जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा उनके जीवन का चरम उद्देश्य है समाज में शिक्षा विशेषतया कन्याओं की शिक्षा के लिए कार्य करना है। इस कार्यक्रम का संचालन डा. रंजना त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन उद्याचा, डी० ममता गुप्ता एवं अर्चना जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रूप में श्रीमती विनीता जायसवाल आर्य समाज के विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि, श्री अजय श्रीवास्तव श्री पी०एन० मिश्रा, श्रीमती गीनाक्षी जायसवाल सुनीता गुप्ता तथा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, इन्टर कॉलेज के सभी शिक्षिकायें उपस्थित रही।