नवरात्र से शुरू होगा एक नया ब्लड बैंक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में शहर के गल्र्स हाईस्कूल (जीएचएस) के पास एक और ब्लड बैंक खुलेगा। इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन चेरिटबुल की ओर से संचालित यह ब्लड बैंक नवरात्र से शुरू होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रयागराज व आसपास के इलाकों में रक्त की मांग को देखते हुए लंबे समय से ब्लड बैंक खोलने की योजना पर काम किया जा रहा था। नए ब्लड बैंक में एक हजार यूनिट खून रखने की क्षमता होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं शहर में एसआरएन, काल्विन, बेली के अलावा एएमए का ब्लड बैंक पहले से ही संचालित किया जा रहा है।

Exit mobile version