जीवन में होली को उतारे और राष्ट्र के लिए कार्य करें-गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा चौक मंडल के तत्वाधान में स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी के प्रांगण में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि होली प्रेम और एकता का प्रतीक है एवं बुराई का त्याग करने और अच्छाई को अपनाने संदेश देता है।

इसलिए हम सभी अपने जीवन में होली को उतारे और राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करे। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा की होली प्रकृति का अनमोल उपहार है। जो हमें जीवन प्रदत्त करता है और कुदरत के हर अंग में होली का रंग समाया है इसलिए हम सभी को प्रकृति रूपी होली को संरक्षण करना है यह संकल्प भी लेना होग। इस अवसर पर समाजसेवियों को संगठन की ओर से उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन के आयोजन स्थल पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के संयोजक मयंक अग्रवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने आए हुए समस्त अतिथियों का अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया एवं कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक राजेश केसरवानी गिरजेश मिश्रा अनिल केसरवानी शैलेंद्र मिश्रा किशन जायसवाल किशोरी लाल जायसवाल विष्णु त्रिपाठी राजू वर्मा शंभू शरण श्रीवास्तव मनमोहन मिश्रा धीरज केसरवानी श्रीवास्तव सुरेश निषाद अरविंद गुप्ता लता उपाध्याय रेखा यादव मीनू पांडे किरण पूर्वी जायसवाल मयंक दुबे मोहवीस आजमी पंकज शुक्ला बचपन गुप्ता प्रभाकर मिश्रा कमलेश केशरवानी अनूप मिश्रा सुमित वैश्य पवन गौड परमानंद वर्मा शंभू नाथ सिंह हर्ष केसरी आदि चौक मंडल के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version