प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में शहर के ख्याति लब्ध चिकित्सक डॉ मिलन मुखर्जी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही एक शोक श्रधांजलि सभा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में परिषद के उपाध्यक्ष एवम सोहबतिया बाग दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री देव व्रत साहा के निवास स्थान जार्ज टाउन में सम्पन्न हुई।
शोक सभा को सम्बोधित करते हुए फूल चन्द्र दुबे ने डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे जितने कुशल चिकित्सक थे उतने ही कुशल सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक व सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण थे। उनके इन्ही गुणों के कारण वे अपने जीवनकाल तक जगत तारन ग्रुप के अध्यक्ष प्रयाग संगीत समिति जैसी अंतर्राष्ट्रीय संगीत संस्थान के अध्यक्ष के साथ ही बंगाली वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष जैसे अनेक संगठनों से जुड़े रहे। यही कारन है कि आज उनके निधन से साहित्य संगीत एवम कला जगत स्तब्ध है।
शोक श्रधांजलि सभा मे श्री राजेन्द्र तिवारी दुकानजी भजन गायक रत्नेश दुबे परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश दुबे एडवोकेट रामजी शुक्ल अमित तिवारी देव व्रत साहा डॉ अंकिता चतुर्वेदी अमित जायसवाल हरेंद्र सिंह मोनू चन्द्रा अभिषेक कुमार तथा शौन्दर्य सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत मे 2 मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि दी गयी।