भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पार्षदों द्वारा दिए गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जल संस्थान द्वारा जिनका बिल 2019 – 20 के पूर्व बकाया है उनसे 6 साल का पुराना एरियर वसूला जा रहा है इस सम्बंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को भाजपा मुख्य सचेतक पार्षद दल कि नेता एवं वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने ज्ञापन दिया ज्ञापन देने वालो में पार्षद दिलीप जायसवाल पार्षद रुचि गुप्ता पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता पूर्व पार्षद दिलीप केसरवानी ने ज्ञापन देते हुए अवगत कराया की आपके द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को अवगत कराया गया था की जलसंस्थान 2019 – 20 के पूर्व जिन लोगो ने जल कल नहीं जमा किया उनसे 6 साल का पुराना जल कल एरियर मांगा जा रहा है जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने तत्काल नगर आयुक्त और जलसंस्थान के महाप्रबंधक को बुलाकर बकाया एरियर पर रोक लगाने का निर्देश दिया था जिस पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा संशोधन करने का आश्वासन दिया गया था परंतअभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और संशोधन के नाम पर सिर्फ अमलीजामा पहनाया जा रहा है जबकि बकाया जलकल की वापसी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर वापस लिया जा सकता है और बिना संशोधन के बकाया एरियर के वसूली का बिल जनता तक पहुंच रहे हैं जिसके कारण आम जनता आक्रोशित हो रही है जिसका प्रभाव भाजपा की छवि पर पड़ रहा है एवम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर जनता के ऊपर यूजर चार्ज थोपा जा रहा है जो ठीक नहीं है ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में अधिकांश गलियों एवं सड़कों पर एल एन टी द्वारा सीवर लाइन बिछाई गई है जिसकी सफाई एल एन टी कर रहा है परंतु फिर भी प्रतिवर्ष जल संस्थान का सीवर सफाई -ढक्कन मेंटेनेंस आदि पर खर्च बढ़ता जा रहा है जिसका खामियाजा जनता को ज्यादा टैक्स जमा कर भुगतना पड़ रहा है ज्ञापन में जलकल बकाया एरियर को रोकने जल संस्थान के स्लैब रेट कम करवाने और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जनता से यूजर चार्ज की वसूली न होने का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी को देने और नगर निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करने तथा इस विषय पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की गई है जिस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने ज्ञापन के साथ अपना पत्र सलग्न कर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को दिया !

Exit mobile version