एसएससी: कांस्टेबल जीडी भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन मई के पहले सप्ताह में आएगा। आयोग ने इस भर्ती के लिए पहले 25 मार्च को विज्ञापन की तिथि तय की थी। हालांकि शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में एसएससी ने मई के पहले सप्ताह में विज्ञापन जारी करने को कहा है। कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के तहत सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ एवं असम राइफल में राइफलमैन (जीडी) के पदों पर भर्ती की जाती है।

Exit mobile version