
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी के शहर पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र से वार्ड 48,49,50 से सपा समर्थित उम्मीदवार सरिता सिंह,चन्द्र प्रकाश चौधरी व निर्मला देवी के लिए आज समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व ताबड़ तोड़ जनसंपर्क करते हुए अकबरपुर करेंहदा,बिसौना,भरेठा,काठगाँव मदारीपूर जोंदवल गांजा , सैदपूर असरावल मकनपूर अहमदपूर पावन कादिलपूर आदि गाँवों मे जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की गई।जनसंपर्क के दौरान लोगों ने क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए भाजपा पर दोषारोपड़ करते हुए सपा प्रत्याशी को वोट देने की बात कही।ज़्यादातर ग्रामीणों का आरोप था की शासन सत्ता के मद मे चूर भाजपा के लोग दबंगई करते हुए ग़रीईबों और किसानो का शोषण कर रहे हैं।दलित व यादव बस्तियों मे विरोधी पार्टी के लोगों को धमकी देने के साथ विपक्षी पार्टी के पोस्टर को फाड़ दे रहे हैं या फिर उसी पर अपना पोस्टर चस्पा कर दे रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,उपाध्यक्ष दिनेश यादव,पूर्व सासंद पंधारी यादव,वज़ीर खान,सै०मो०अस्करी,शाहिद प्रधान,अभिमन्यु पटेल,शकील अहमद,रमाकान्त पटेल,नेपाल सिंह पटेल,आशीष पाल,श्रृषभ यादव,राहुल पटेल,मयंक यादव,अन्शुमान सिंह पटेल आदि नेता गण शामिल रहे।