प्रयागराज में दिखी गंगा जमुनी तहजीब का अनोखा रंग

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में आज दिनांक 10 अप्रैल 2021 को कोतवाली परिसर के अंदर मौजूद सूफी संत हजरत ख्वाजा जियाउद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह के सालाना उर्स के मौके पर आज सुबह फजर की नमाज के बाद कुरान खानी व सुबह 10:00 बजे गुस्ल की रस्म अदा की गई शान 5:00 बजे फातेहा हुई जिसमें विशेष तौर पर कोरोना महामारी जैसी बीमारी को लेकर दुआ हुई और मुल्क में सभी की सलामती की दुआ किया गया फातेहा के बाद लंगर का इंतजाम किया गया इस वर्ष कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया इसलिए दरगाह के अंदर चंद लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई कमेटी के लोगों ने गुस्ल की रस्म अदा की और लंगर का लंगर का प्रसाद श्रद्धा पूर्वक सभी लोगों को वितरित किया
इस मौके पर मुख्य रूप से हज़रत हकीम रिज़वान हामिद सफ़वी,मोहम्मद महबूब दावर रशीद तेज़ बहादुर सिंह रमेश पांडेय अनिल कसेरा आदि लोग मौजूद थे।

Exit mobile version