
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात उत्तर प्रदेश में हैं। अप्रैल में कोविड-19 (Covid-19) के मामले और मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जो अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लोगों को भीड़भाड़ में जाने से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस (U. P Police) ने मास्क लगाने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अनोखा कदम उठाया है। और साथ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग के छात्र अजय कुमार गुप्ता अध्यक्षता में मनोज कुमार, जोनू प्रजापति ,आशीष निषाद , बादल ,भीम कुमार और अंकित यादव ने एक अनोखा सैंड आर्ट की माध्यम से जनता को जागरूक करने के लिए एक अनोखा सेंड आर्ट बनाया जिसमे जनता मास्क अवश्य लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे ताकि इस संक्रमण से बच सकें।