पहले चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार का दौर थमा

आज शाम पांच बजे रुका प्रचार का दौर ,आचार संहिता सख्ती से लागू

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला पंचायत ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत का मतदान 15 अप्रैल को सुबह से मतदान शुरू होगा। मतदान के लिए मंगलवार को व्यापक तैयारियां की गईं। परेड मैदान में 433 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन दिए गए। वाहन के लिए पेट्रोल की पर्ची लेने को काउंटरों पर जबर्दस्त भीड़ रही। मंगलवार शाम छह बजे से मतदान वाले स्थलों से आठ किमी। के दायरे में शराब की दुकानें भी बंद कर दी जाएंगी। दुकानें गुरुवार शाम छह बजे खुलेंगी। पहले चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को होना है। जिले में नामांकन के बाद से प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार मंगलवार शाम बंद हो जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी। इसे लेकर तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। एडीएम एफआर एमपी सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं।

Exit mobile version