
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दरियाबाद चाचार नाला स्थित वार्ड नंबर 57 का कार्यालय का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के कर कमलों के द्वारा किया गया इस अवसर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ता एकजुट होकर टोली बनाकर वार्ड के एक-एक घर पहुंच कर मोदी एवं योगी सरकार के द्वारा जनहित पर किए जा रहे कार्यों की उपलब्धियों को बताते हुए अपने प्रत्याशी सुशील कुमार निषाद को जिताने की अपील करते हुए घर-घर मतदाता पर्ची बाटेंगे और हमें विश्वास है की कार्यकर्ताओं के बल पर वार्ड नंबर 57 दरियाबाद भाग 1 में इस बार कमल खिलेग। इस अवसर पर वार्ड नंबर 57 दरियाबाद भाग 1 के भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं भाजपा मुट्ठीगंज मंडलअध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम चुनाव लड़ रहे हैं और आप के बल पर ही हम चुनाव जीत रहे हैं। इस अवसर पर राजेश केसरवानी टीएन दीक्षित विष्णु वर्मा रणविजय सिंह अजय अग्रहरि परमानंद वर्मा रितेश केसरवानी आशीष जायसवाल आलोक वैश्य सतीश साहू रोहित भारतीय पुनीत श्रीवास्तव ऋषभ वर्मा सुजल कुमार गया प्रसाद निषाद सचिन जायसवाल सत्येंद्र जायसवाल दीपक शर्मा केशव शर्मा नीरज टंडन गगन गुप्ता आदि मंडल के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।