
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन नए कीर्तिमान बन रहे हैं। गुरुवार को पूरे जिले में 2324 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिलेभर में कुल 10960 लोगों की जांच की गई। विभिन्न अस्पतालों से कोरोना की 629 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। गुरुवार को कुल 546 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक 32497 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है।