
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फूलपुर कस्बा निवासी भाजपा नेता रोहित केसरी की हत्या की साजिश रच रहे तीन लोग शुक्रवार को पुलिस के गिरफ्त में आ गए। इन्हें एसटीएफ और स्थानीय थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
दो वर्ष पूर्व भाई की हो चुकी है हत्या, जेल मैं बंद हत्यारोपी रच रहा था साजिश
पकड़े गए अभियुक्त जेल में बंद अपने एक साथी के इशारे पर भाजपा नेता को मारना चाहते थे। 2 वर्ष पूर्व रोहित के भाई पवन केसरी की हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए अभियुक्त और जेल से साजिश रचने वाला उनका साथी पवन की हत्या के आरोपी हैं। पुलिस को मोबाइल सर्विलांस के जरिए साजिश का पता चला और घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है की वर्ष 2018 में फूलपुर के रहने वाले भाजपा नेता पवन केसरी की हत्या कर दी गई थी जिसमें कुल 11 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हत्यारोपी सिराज उर्फ सोनू को छोड़कर शेरशाह रूपी जमानत पर जेल से रिहा हो गए हैं। अमन के भाई रोहित की अरबी के कारण सिराज को जमानत नहीं मिल पा रही है। इसी से खफा जौनपुर जिला जेल में बंद सिराज ने अपने साथियों को रोहित की हत्या करने को कहा। पुलिस को सर्विलांस के जरिए सिराज और उसके साथियों की साजिश का पता चला तो एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने सीओ लाल प्रताप सिंह को इंस्पेक्टर अंजनी कुमार तिवारी व अन्य की टीम के साथ प्रयागराज भेजा। अंजनी कुमार तिवारी ने फूलपुर थाने में हत्या की साजिश रचने का मुकदमा पंजीकृत कराया। एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को साजिश में शामिल मोहम्मद शानू उर्फ वकील उर्फ लंबू पुत्र अब्बास निवासी मोहल्ला कर्नलगंज फूलपुर, मनोज सोयरी पुत्र भोला सिंह निवासी शेखपुर कस्बा फूलपुर और दिलशाद अली पुत्र स्वर्गीय जौहर अली निवासी राजापुर थाना सोरांव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों हत्या के सिलसिले में बातचीत करने के लिए सावडीह नहर पुलिया फूलपुर के पास इकट्ठा हुए थे। अभियुक्तों के पास से 5 मोबाइल सात सिम कार्ड और लगभग सात रुपए नगद बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त सानू और सिराज पर कई मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।