2236 संक्रमित 11 की मौत, जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों की तरह ही शुक्रवार को भी प्रयागराज में कुल 2236 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 24 घंटों में 11 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। गुरुवार को पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर 11969 लोगों की कोरोना जाँच की गई। स्वस्थ्य होने पर 863 लोगों को भिन्न-भिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया और 808 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 34040 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है।

Exit mobile version