जूना अखाड़ा के साथ ही अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद ने कुंभ समाप्ति की घोषणा की स्वामी महेशाश्रम जी

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के द्वारा लिया गया निर्णय का समर्थन करते हुए अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कुंभ समाप्ति की घोषणा की और हरिद्वार से सभी दंण्डी संन्यासी एवं संतों को विदा करके कुंभ महापर्व पर अवाहित सभी देव शक्ति एवं मां गंगा से प्रार्थना करते है कि देश में फैल रही भयानक कोरोना रूपी महामारी से सभी जनमानस एवं संपूर्ण देशवासियों का एवं राष्ट्र का रक्षा हो और इस महामारी का शीघ्र ही अंत हो। पंच दशनाम जूना अखाड़ा का संपूर्ण रूप से समर्थन करते हुए महाराज श्री ने कुंभ 2021 का समापन करते हुए अपने सभी पदाधिकारियों सहित श्री शंकराचार्य मठ सनातन ज्ञानपीठ कुरुक्षेत्र श्री नागेश्वर धाम हरियाणा के लिए प्रस्थान किए

Exit mobile version