दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों को बस अड्डे पर करना पड़ रहा घंटों इंतजार

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन होने से दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बस अड्डे पर भी लोगों को घंटों करना पड़ रहा है। बस आने पर अफरातफरी मच जाती है। पहले बैठने की होड़ में खिड़की से सामान सीट पर फेंककर कब्जा कर लेते हैं। कई बार सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी भी होती है। वही कोरोना गाइडलाइन का कोई पालन नहीं किया जा रहा।

पूर्वांचल जाने वालों की संख्या अधिक, जांच के भी इंतजाम नहीं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रायपुर बिलासपुर रीवा जबलपुर नागपुर, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई और पुणे से बड़ी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। ट्रेनों में सीट नहीं होने पर रिजर्वेशन न मिलने की दशा में निजी बसों का सहारा ले रहे हैं। प्रयागराज पहुंचने के बाद अपने गृह जनपद जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। जौनपुर के मछली शहर के अंकुर शुक्ला, गोरखपुर के राजेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि सुबह करीब 11 बजे बस अड्डे पर पहुंचे थे। लेकिन, चार घंटे से बस नहीं मिल रही है। जो आती भी है तो भीड़ की वजह से परिवार के साथ बस में बैठने को नहीं मिलता है। साथ में सामान होने से बस वाले नहीं बैठा रहे हैं। पुणे से लौटीं सुल्तानपुर की रानी सिंह ने बताया कि निजी कार की बुकिंग काफी महंगी पड़ रही है। ऐसे में बस का सहारा ही ठीक है। लेकिन, काफी देर से इंतजार के बावजूद बस नहीं मिल रही है।

Exit mobile version