
( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ में कोविड के अत्यधिक प्रसार होने का डर फैलाया जा रहा है। साजिश के तहत कुंभ और हरिद्वार को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार महाकुंभ से कोविड नहीं फैल सकता है। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि विगत प्रयाग कुंभ में 33 वैज्ञानिकों ने शोध किया। शोध रिसर्च का निष्कर्ष निकला कि गंगा जल वैक्सीनेटर का काम करता है। संक्रामक बीमारियों से शरीर की लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। ऐसे में हरिद्वार कुंभ में स्नान करने कोविड फैलने का डर बनाया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और गंगा पवित्र और दिव्य है। उसकी महिमा और गरिमा की रक्षा कर उसी अनुरूप व्यवहार करना चाहिए।