
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोमवार को जिले में कोरोना के 2164 मरीज आये गये। 24 घंटे में 15 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को 12660 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 1530 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 68 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया तो 1462 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 28545 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी इस महामारी के चलते 15 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 2164 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के आसपास आ रही है।