डिपों इम्पलाईज को कोरोनावायरस की श्रंखला को तोड़ने के लिए कम से कम २दिन की होम आइसोलेशन बढ़ाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किला ओ0डी0फोर्ट कर्मचारीयूनियन प्रयागराज कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों से मांग की है जिस तरह से कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है । उसकी स्थिति भयावह होती जा रही है।अगर इसकी श्रंखला को ना तोड़ा गया तो बहुत ही विकराल स्थिति उत्पन्न हो सकती है। महोदय कोरोनावायरस का इस समय व्यापक विस्तार को नजरंदाज नहीं किया जा सकता।आपके द्वारा कर्मचारियों की सुरछा को लेकर हर कदम उठाए है । आपसे अनुरोध है कि होम आइसोलेशन सभी कर्मचारी को और कम से कम 2 दिन और बढ़ाने की कृपा करे और सभी कर्मचारी घर पर ही रहे जिससे कोरोना वायरस के विस्तार की श्रंखला को रोका जा सके और डिपो का हर कर्मचारी सुरछित हो सके।इस कोरोना काल में आप के द्वारा कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया है।डिपो के हर कर्मचारी इस कोरोनावायरस के व्यापक प्रसार के बावजूद अपने आप को आपकी वजह से सुरक्षित थे।

Exit mobile version