कटघर चौराहे पर नवमी तिथि को प्रभु श्रीराम का प्राकट्य उत्सव मनाया गया
Anurag shukla
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आचार्य सोनू जी महाराज बताते हैं कि श्रीराम का प्राकट्य चैत्र शुक्लपक्ष की नवमी तिथि पर दिन में हुआ था। उस समय कर्क लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग था। बुधवार को दिन में 11.02 से 1.20 बजे तक कर्क लग्न है। जबकि मेष राशि में सूर्य, बुध व शुक्र ग्रह का संचरण होगा। श्रीराम का प्राकट्य उत्सव इसी समयावधि में मनाना चाहिए। इससे सौम्यता व शांति की प्राप्ति होगी। सोनू जी महाराज बताते हैं कि प्रभु श्रीराम के चित्र अथवा मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराकर उसमें अक्षत, रोली, चंदन, धूप, गंध अर्पित करके षोडशोपचार पूजन करें। भगवान को तुलसी का पत्ता, कमल का पुष्प चढ़ाकर फल व खीर का भोग लगाएं। फिर झूला में विराजमान करके झुलाएं। फिर यथासंभव श्रीरामचरितमानस, रामायण अथवा रामरक्षास्तोत्र का पाठ करके आरती उतारें। इसी क्रम में कटघर स्थित मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की विशाल मूर्ति के सामने भाजपा के पार्षद पवन श्रीवास्तव स्थानीय पार्षद नीरज गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्रतिमा पर आरती व माल्यार्पण कर पूजन हवन किया