
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ऑल इंडिया पोस्टल इम्प्लॉइज यूनियन के संरक्षक तथा केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष टी पी मिश्र के निधन का समाचार सुनते ही जिले के समस्त मजदूर नेताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। नैनी औद्योगिक महासंघ के तत्वावधान में एक शोक सभा महासंघ के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे विभिन्न संस्थानों की मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अपने अपने संस्मरण साझा करते हुए दिवंगत के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में फूल चन्द्र दुबे ने स्व श्री मिश्र को मजदूरों के पितामह तथा मसीहा बताया। श्री दुबे ने कहा कि नैनी औद्योगिक क्षेत्र में टी पी मिश्र जी प्रत्येक आंदोलन में रहनुमाई करने के लिये सदैव उपस्थित रहते थे यही कारण है कि पूरा नैनी बेल्ट मर्माहत है। शोक सभा मे बी पी सी इम्प्लॉइज यूनियन के पूर्व महामंत्री राजेश मिश्र, आई टी आई यूनियन के पूर्व महामंत्री सन्त प्रसाद पांडेय, कर्मचारी नेता स्याम सूरत पांडेय, 508 कर्मचारी संघ के महामंत्री वीरेंद्र यादव ,पूर्व महामंत्री आर एल डी दुबे समाजसेवी सुनील बाजपेयी नागेंद्र सिंह ओ डी फोर्ट उकर्मचारी संघ के संजय श्रीवास्तव टी एस एल के पूर्व मंत्री अजय सिंह बी पी सी एल के महामंत्री एम एच आब्दी आर के शुक्ल आदि उपस्थित रहे।