अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके प्रयागवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष. पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका. वरिष्ठ प्रधान तीर्थ पुरोहित पं. रामजी तिवारी के निधन हो जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. बैठक में उपस्थित वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज के गौरवशाली इतिहास में श्रद्धेय तिवारी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनका निधन से समाज की क्षति हुई है. माधवानन्द शर्मा ने कहा कि आदरणीय तिवारी जी ने हमेशा सबको बराबर सम्मान दिया था. समाज में अनेक प्रकार से उन्होंने समाज को अवसर दिया. अमितराज वैध ने कहा कि इलाहाबाद के पूर्व सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी जी के प्रतिनिधि के रुप में आपने समाज के लिये बहुत कार्य किये. जो अजर अमर है. हमेशा मनोबल देना सबको संतुष्ट कर लेने का उदाहरण स्पष्ट उनमें दिखता था. अध्यक्षता कर रहे श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि आदरणीय तिवारी जी का व्यक्तित्व सबको साथ लेकर चलने का था. वो मेरे परिवार के मुखिया थे. मेरा उनका चाचा भतीजा का सम्बन्ध रहा है. उन्होंने हमेशा प्रत्येक मौकों मुझे बराबर उनका अनुग्रह मिलता रहा है. मै मां त्रिवेणी व भगवान श्री वेणीमाधव जी के चरणों में प्रार्थना करता हूँ कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. शान्ति प्रदान करें. तत्पश्चात कोविड 19 के नियमो के आधार पर शोसल डिस्टेंस का पालन करके. उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन व्रत रखकर पुण्य आत्मा के शान्ति के कामना की. उक्त अवसर पं. हरि जगन्नाथ शास्त्री. पं. हीरामणि भारद्वाज. श्रवण शर्मा. माधवानन्द शर्मा. अमितराज वैध. सुरेश तिवारी. प्रदीप पाठक.शम्भू शर्मा. मनोज शर्मा. चन्दन तिवारी. अनिल मिश्रा. विजय मिश्रा. असीम भारद्वाज. विजय शर्मा. राजन तिवारी. अखिल शर्मा. अरविंद भारद्वाज. सवरिया पान्डेय. सहित अन्य प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Exit mobile version