
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गुरुवार को जिले में कोरोना के 2156 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 13 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को 13651लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 2169 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 79 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया तो 2090 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 32271 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी इस महामारी के चलते 13 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 2156 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार आ रही है।