
(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने लोगो से अपील की है कि कोरोना वैरियर्स के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें। उन्होंने कहा कि जब चारों तरफ लोग कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व कोरोना वारियर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं।