सरकारी कर्मचारी को बाइक पर जाते वक्त ट्रैक्टर ने कुचल दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जमुना पार करछना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी को बाइक पर जाते वक्त ट्रैक्टर ने कुचल दिया। उनकी अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ करछना क्षेत्र के कुलमई गांव निवासी हरिओम पांडेय ( 52) पुत्र स्व भगवती प्रसाद वाणिज्य कर कार्यालय में कार्यरत थे।

पुलिस ने ड्राइवर सहित ट्रैक्टर को लिया हिरासत में

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक परअपने घर लौट रहे थे। हरिओम करछना थाने के समीप पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार टैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद् से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र करछना पहुंचाया जहां उपचार के दौरान सीने मे गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौत हो गई। इस अनहोनी की खबर हरिओम के घर पहुंची तो हाहाकार मच गया। परिवार और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। हरिओम लिपिक पर पर तैनात थे। विभाग के भी कर्मचारियों को खबर मिली तो वह स्तब्ध रह गए। उनके तीन बेटे हैं पवन कुमार, विनीत और अंकित कुमार। पत्नी सुशीला देवी को रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।पुलिस ने ड्राइवर सहित ट्रैक्टर को पकड़ लिया। परिवार के लोगों को किसी तरह समझाकर शव को चीरघर भेजा गया।

Exit mobile version