शहरों के गलियों में सैनिटाइजेशन का कार्य और तेजी से हो- प्रमिल केसरवानी

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने नगर आयुक्त एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि राजापुर अशोकनगर नेवादा मऊ सरैया बेली आदि मोहल्लों में सैनिटाइजर का काम और तेजी से किया जाए क्योंकि इन मोहल्लों में अभी तक सैनिटाइजर का काम सिर्फ एक बार हुआ है और यहां पर एक बड़ी आबादी निवास करती है सैनिटाइजर ना होने के कारण से क्रोना जैसी महामारी की आशंका बनी हुई है और समिति युवा अध्यक्ष अभिलाष केसरवानी ने मांग की है की मुट्ठीगंज प्रत्येक गलियों में भी सैनिटाइजर का काम सही स्तर पर किया जाए साथ ही सभी मोहल्लों में नालें एवं नालियों की भी सफाई एवं सैनिटाइज किया जाये। मांग करने वालों में शलभ पांडे रवि शुक्ला सुशील जैन राजेश केसरवानी विकास चौरसिया नमित केसरवानी सुमित केसरवानी श्रेयांश भार्गव पहलाद यादव सचिन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version