शहर के जाने माने स्किन रोग विशेषज्ञ डा. सुदीप वर्मा (निदेशक मां निर्मला स्किन केयर सेंटर) का निधन

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के जाने माने स्किन रोग विशेषज्ञ डा. सुदीप वर्मा (निदेशक मां निर्मला स्किन केयर सेंटर) का आज कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। बता दें कि डा. सुदीप कुछ दिनों पूर्व ही कोरोना से संक्रमित हुए थे जिसके बाद उनका इलाज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर में उनकी मौत हो गई। डा. सुदीप बहुत ही मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, कम समय में उन्होंने चिकित्सा जगत में अच्छा नाम बना लिया था। उनके पीछे उनकी पत्नी रेनू बोनाल व एक दो साल का बेटा है। सुदीप के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

Exit mobile version