इलाहाबाद कुम्भ मेला 2019 के दृष्टिगत रेलवे के अधिकारियों एवं सिविल प्रशासन के अधिकारियों के मध्य एक समन्वय बैठक महाप्रबंधक कार्यालय सूबेदारगंज इलाहाबाद स्थित विध्य कांफ्रेंस हाल में आहूत गयी।
रेवले ओर कुम्भ के सीसीटीवी कंट्रोल सिस्टम एकीकृत होकर करेंगे कार्य
कुम्भ के दौरान रेलवे द्वारा चलाई जायेंगी विशेष ट्रेने
जिसमें महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद वाराणसी एवं लखनऊ के मण्डल रेल प्रबन्धकों के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी श्री सुहास एल0वाई0, मेलाधिकारी श्री विजय किरन आन्नद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपाध्यक्ष एडीए, महाप्रबंधक दूरसंचार, पुलिस अधीक्षक यातायात, नगर आयुक्त सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
समन्वय बैठक में कुम्भ मेला 2019 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बैठक में इलाहाबाद जनपद में इलाहाबाद जक्शन सूबेदारगंज, नैनी व छिवकी, उत्तर-मध्य रेलवे व प्रयागघाट, प्रयाग व फाफामऊ उत्तर रेलवे तथा रामबाग, दारागंज एवं झूसी स्टेशन जो पूर्वोत्तर रेलवे के अन्तर्गत आते है इनमें ट्रेनों के संचालन का समन्वय एक ही आपरेशनल जोन बनाकर किए जाने पर विचार किया गया। इस सम्बन्ध में प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।
इलाहाबाद से लखनऊ के बीच सुपरफास्ट शताब्दी टेन चलाये जाने में उत्तर रेलवे की सहमति के विषय पर रेलवे द्वारा बताया गया कि लखनऊ-इलाहाबाद रेलवे टैªक की डबलिंग की जा रही है तथा उसके उपरांत यह कार्य प्रारंभ होगा। रेलवे द्वारा कुम्भ 2019 के दृष्टिगत विशेष पर्यटन पैकेज टेन चलाये जाने पर भी चर्चा की गयी। जिसमें 10 विशेष रेल गाड़ियों के द्वारा 21-23 जनवरी 2019 में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में आये प्रतिनिधियों को इलाहाबाद लाकर कुम्भ दर्शन कराने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इन प्रतिनिधियों के लिये ट्रेनो में खान-पान, आराम तथा घूमने की व्यवस्था आईईआटीसी को दी गयी है। इन्हें वाराणसी से इलाहाबाद के कई स्टेशनों पर विशेष टेªनों से लाकर कुम्भ भ्रमण कराने के उपरांत उन्हें दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में बताया गया कि तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उत्तर-मध्य रेलवे के अन्तर्गत नैनी व छिवकी रेलवे स्टेशनों पर सिविल कार्य विद्युत कार्य व सिग्नल कम ट्रांसमिशन के कार्य कराये जाने हेतु मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की बैठक में रूपयें 11.37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी हैै। इसी तरह सुगम आवागमन के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे के अन्तर्गत रामबाग रेलवे स्टेशन में एक फूटओवर ब्रिज बनाये जाने हेतु 10 करोड़ की स्वीकृति भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दी जा चुकी है। कुम्भ की ब्रांडिंग के लिये टेªनों पर लगाये जाने वाली प्रचार सामग्री को रेलवे को समय से उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गयी।
राज्य सरकार द्वारा कुम्भ मेला 2019 के दृष्टिगत विभिन्न आरओबी का निर्माण कार्य कराये जा रहा है। जिसे रेलवे विभाग के सहयोग से माह अक्टूबर 2018 तक पूर्ण किए जाने की योजना है। राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद में पानी के टंकी के समीप जीटी रोड-खुशरूबाग-लूकरगंज मार्ग पर हावड़ा दिल्ली रेलमार्ग के समपार संख्या- 38डी पूर्व निर्मित रेल उपरिगामी सेतु के समान्तर उपरिगामी सेतु का निर्माण, एमएनआईटी के निकट उत्तर रेलवे के इलाहाबाद-लखनऊ रेलखण्ड पर स्थित रेल समपार्क संख्या-74ए/2ई पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य, लाउदर रोड़ पर रामबाग रेलवे स्टेशन के समीप पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद-वाराणसी रेल खण्ड पर स्थित आर.ओ.बी सेतु का निर्माण, उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद-कानपुर सेक्शन के अन्तर्गत बेगमबाजार-भगवतपुर मार्ग पर एयरपोर्ट के आर.ओ.बी. सेतु का निर्माण, जनपद इलाहाबाद में आर.ओ.बी. का निर्माण, नैनी रेल आर.ओ.बी. का निर्माण तथा मऊआइमा आर.ओ.बी. का निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गयी। ये सभी आर.ओ.बी. माह जून से अक्टूबर तक पूर्ण करा ली जाने की विचार-विमर्श किया गया। डीएफसीसी द्वारा तीन आरओबी जिसमें करछना-भीरपुर रेलवे स्टेशन के मध्य इलाहाबाद-करछना-कोहड़ार घाट पर स्थित पर आर.ओ.बी., जनपद कौशाम्बी में इलाहाबाद-कानपुर रेल खण्ड पर मनौरी रेलवे स्टेशन के आर.ओ.बी. तथा फतेहपुर जनपद इलाहाबाद-कानपुर रेलवे खण्ड पर रसूल्लाबाद-असोथर मार्ग पर आर.ओ.बी. के निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किए जाने पर बैठक में बल दिया गया।
इसी प्रकार कुम्भ मेला के दृष्टिगत रेलवे अण्डरब्रिजों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें अण्डरपास संख्या 176 सीएमपी डिग्री कालेज के पास, अण्डरपास संख्या 174 सोहबतियाबाग में उत्तर रेलवे के अन्दर रेलवे अण्डरपास, अण्डरपास संख्या 116 सोहबतिया में पूर्वोत्तर रेलवे के अन्तर्गत रेलवे अण्डरपास, अण्डरपास संख्या 171 कुन्दनगेस्ट हाउस के पास, अण्डरपास संख्या 164 शिवकुटी-तेलियगंज-गोविंदपुर मार्ग पर तथा अण्डरपास संख्या 120 दारांगज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अण्डर पास का निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा कार्यों को समयबद्ध रूप से सम्पन्न किए जाने को कहा गया। बैठक में अण्डरपास संख्या 164,171,174 एवं 176 के निर्माण हेतु स्वीकृत लागत रूपये 16.88 करोड़ के अलावा रेलवे द्वारा वांक्षित अतिरिक्त सरचार्ज रूपये 19.17 करोड़ को समाप्त किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
कुम्भ मेला के दृष्टिगत रेलवे लाइन के किनारे कुछ स्थानों पर खुले में शौच की प्रथा को समाप्त किए जाने हेतु सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य नगर निगम इलाहाबाद एवं रेलवे के सहयोग से, सड़क चैड़ीकरण हेतु रामबाग रेलवे स्टेशन के विद्यमान सार्वजनिक शौचालय को हटाकर नए शौचालय का निर्माण इलाहाबाद विकास प्राधिकरण एवं रेलवे के सहयोग से, इलाहाबाद जक्ंशन सुबेदारगंज, छिवकी, नैनी, प्रयाग, रामबाग, दारागंज व झूसी रेलवे स्टेशनों पर सिटी बसों हेतु पार्किंग स्थलों का निर्धारण परिवहन निगम एवं रेलवे के सहयोग से तथा रामबाग स्टेशन के पास मलाका बस्ती में सिवर लाइन बिछाने का कार्य गंगा प्रदूषण ईकाई तथ रेलवे के सहयोग से किए जाने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। बैठक में मण्डलायुक्त ने रेलवे से सभी उपस्थिति मण्डल प्रबन्धकों से आह्वाहन किया कि वे रेलवें स्टेशनों के समीप जितने भी स्थान चिन्हित कर दे देेंगे वे उक्त पर शौचालयों का निर्माण अधिकाधिक संख्या में करा देंगे। इसी प्रकार रेवले द्वारा स्थान उपलब्ध करा देने पर प्लेटफार्म पर भी शौचालय बना दिए जाएंगें।
इलाहाबाद स्थित फाफामऊ में गंगा नदी में स्थित कर्जन ब्रिज को उत्तर प्रदेश सरकार को हस्तांतरण करने के सम्बन्ध में विचार किया गया। जिससे कुम्भ के पूर्व ब्रिज को हैरीटेज साइट के रूप में विकसित किया जा सके। बैठक में बताया गया कि जनपद वाराणसी 21,22,23 जनवरी 2019 को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होना है जिसमें लगभग 5000 प्रवासी भाग लेगे। उन प्रवासियों को कुम्भ का भव्य एवं दिव्य आयोजन की झलक दिखाने के लिए वाराणसी से इलाहाबाद तक प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष टेªन तथा वोल्वो चलाये जाने पर विचार किया गया। रेलवे के सीसीटीवी कैमरों तथा कन्ट्रोल रूम को कुम्भ के कमांड सेेंटर से जोड़कर भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की कार्य येाजना पर विचार-विमर्श किया गया।