
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव 25 अप्रैल को भक्तिभाव के साथ मनाया गया। लेकिन, विश्वव्यापी महामारी बन चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण इस बार महावीर जयंती के मौके पर न तो जैन मंदिरों में सामूहिक पूजा-अर्चना हुई और न ही सार्वजनिक कार्यक्रम हुए।
कोरोना महामारी के चलते प्रयागराज मे सिथतिया बिगड़ रही है ऐसे में दिगंबर जैन पंचायती सभा प्रयागराज ने एतिहात बरतते हुए महावीर जयंती पर मंदिरों में होने वाली सामूहिक पूजा-अर्चना व सार्वजनिक आयोजनों को स्थगित कर दिया । शास्त्रों के अनुसार जैन धर्म में नित्य देव दर्शन व पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है, लेकिन देशहित व समाज के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जैन समाज के लोगो ने धार्मिक चैनलो के माध्यम से आचार्य प्रमाण सागर महाराज, आचार्य विद्या सागर महाराज,आचार्य सुधा सागर महाराज एवं साध्वी ज्ञानमती के निर्देशन मे घरों पर रहकर ही पूजा-अर्चना एवं संध्या मे आरती की। इस अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर ज़ीरो रोड में पंडित सुनील जैन ने भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की। मंदिर जी में महिला मंडल की सदस्य बाला जैन, खुशबू जैन, रत्ना जैन,किरण जैन भी सम्मिलित रही। जयंती के अवसर पर मंदिर जी के बाहर लोगो को मास्क भी वितरित किये गए।