
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि दो दिवसीय लॉक डाउन के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की १०२ वीं जयंती मनाई। कोरोना काल के लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय के द्वारा अमर बहुगुणा जी के सभी संबंधी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को निर्देश प्राप्त हुआ था कि सभी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती अपने अपने घरों पर माल्यार्पण और एक दिया जलाकर उनको अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसी उपलक्ष में आज प्रातः दिल्ली दूरदर्शन द्वारा स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रसारण किया गया, जिसको देश विदेश में लोगों ने देखा और फिल्म की प्रशंसा भी खूब करी। घरों पर जयंती मनाने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, विजय पुरस्वानी, मनु कक्कड़, विजय मिश्र, धर्मराज पांडेय, विजय बहादुर सिंह, उषा रानी आदि रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।