
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रयागराज जनपद से चुनाव ड्यूटी में लगाए मतदान कार्मिकों के अनुपस्थित रहने को डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का आदेश उनके संबंधित विभागों को दिया है। उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रयागराज जनपद से विभिन्न विभागों के अट्ठारह सौ मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें रविवार को सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज से फतेहपुर के लिए रवाना होना था लेकिन 444 मतदान कार्मिक वहां नहीं पहुंचे। जिलाधिकारी ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।