हर जिले में ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन का संकट बना हुआ है- प्रमोद तिवारी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कोराना की सेकंड वेब में लगातार बेकाबू हो रहे हालातों के लिए केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि जिस तरह से उद्योगपतियों की तिजोरी भरने का काम केंद्र सरकार ने किया है और 9000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई विदेशों में की गई है। उससे आज देश के हालात ज्यादा खराब हुए हैं। उन्होंने कहा है कि इसके साथ ही रेमेडिशिविर और अन्य दवाओं व कोविड वैक्सीन की सप्लाई दुनिया के 82 देशों में की गई है, जिससे भी देश के हालात खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी जमीनी हकीकत से अनजान बने हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि आक्सीजन की कमी या अन्य कोई मुद्दा अगर उठाया जाता है तो उसका घर जब्त करने की बात सीएम योगी कह रहे हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि सीएम के बयान के बाद उन्होंने यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में लोगों से बातचीत की है। हर जिले में ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन का संकट बना हुआ है।

Exit mobile version