सोमवार को 13 की मौत 1743 संक्रमित मिले

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोमवार को जिले में कोरोना के 1743 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 13 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर सोमवार को 13377 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 2169 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 55 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया । तो 1344 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 40201 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी इस महामारी के चलते 13 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 1743 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार आ रही थी ।जो अब कुछ कम होने लगा है।

Exit mobile version