हनुमान जयंती के पर्व पर प्राचीन पंचदेव मंदिर काल्विन हॉस्पिटल के प्रांगण में पूजा अर्चना संपन्न

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज हनुमान जयंती के अवसर पर प्राचीन पंचदेव मंदिर प्रयाग काल्विन हॉस्पिटल के प्रांगण में पूजा अर्चना की गई ।

साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी कराया गया और समस्त देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।

मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुन कनौजिया ने पवन पुत्र हनुमान जी का श्रृंगार कर भव्य आरती किया उसके पश्चात कोरोना गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रसाद वितरित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे भगवान के कार्यक्रम में सहयोग के रूप में राजेश विश्कर्मा विकास दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version