
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर,सर्व उद्योग व्यापार मंडल की रोजाना होने वाली वर्चुअल मीटिंग में आज जो बाते प्रमुखता से निकल आई उसके अनुसार प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी और महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल और मंडल प्रभारी मनीष कुमार गुप्त ने बताया की दवा के दुकानदार भी करोना वॉरियर है ।
उनके साथ सहनभूतिपूर्वक व्यवहार करने की जगह पुलिस उनका चालान करके उनको प्रताड़ित किया जा रहा है ।
उनके साथ सहनभूतिपूर्वक व्यवहार करने की जगह पुलिस द्वारा उनका चालान करके उनको प्रताड़ित किया जा रहा है ।
एक छोटा दुकानदार परिवार के भरण-पोषण के लिए दिन भर में 1000 कमा नही पा रहा और उसका 1000 का चालान कर दिया जा रहा है , निंदनिय है। मुख्यमंत्री जी द्वारा करोना पेशेंट का मुफ्त इलाज और रेमडेसिवर का मुफ्त देने की घोषणा करना स्वागत योग्य कदम है
लेकिन इसका जल्द और पारदर्शिता पूर्ण क्रियान्वन भी जरूरी है। प्रयागराज जिले/नगर को प्रतिदिन कितना रेमदेसीविर इंजेक्शन आवंटित एवं आपूर्ति होता है उसकी सूचना सर्वजनकी किया जाया और प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन और व्यापार मंडल अध्यक्ष को भी इसकी सूचना दी जानी चाहिए। औषधि निरीक्षक प्रतिदिन नगर में आने वाले इंजेक्शनओं की संख्या एवं होलसेलर का नाम जरूर शेयर करें। जिससे अति गंभीर मरीज एवं असहाय व्यापारियों को इंजेक्शन उपलब्ध कराने में आसानी हो। तथा व्यापार मंडल अत्यंत गरीब की आर्थिक सहायता कर सकें। इसमें पूर्ण से सहयोग करके मुख्यमत्री जी के द्वारा पूर्ण रूप से कालाबाजारी रोकने के आदेश का कियानवन करने में सहयोग देना चाहिए। आज भी प्रयागराज में एक अनुमान के मुताबिक करीब 4000 से ऊपर लोगो को हॉस्पिटल में बेड की जरूरत है ।उसके लिए जल्द ही अइस्थाई हॉस्पिटल बनाने की जरूरत है ।उसके लिए सेना की भी मदद लेने पे भी विचार करना चाहिए । 108 एंबुलेंस समय पर नही पहुंच रही है जिसका लाभ प्राइवेट एंबुलेंस वाले उठा रहे है और मन माना पैसा लोगो से वसूल रहे है जिसके लिए एक समान मूल्य तय होना चाहिए । सरकार द्वारा जो भी घोषणाए किया जा रही है अगर उसका क्रियान्वन सही न हो तो सभी प्रयास असफल है इसके लिए निगरानी समिति गठन करके निगहबानी होनी चाहिए जिसमे की समाज की स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यापार मंडल के भी लोगो को शामिल करना चहिए। सिरो सर्वे जल्द शुरू करके शहर के अति संक्रमित छेत्रो में एंटीबॉडी का पता लगवाने का प्रयास शुरू किया जाए। संचालन युवा अध्यक्ष नमन ज्योत सिंह और संगठन मंत्री अन्नु केसरवानी के द्वारा किया गया। आज की मीटिंग में मुख्य रूप से राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता नीरज जायसवाल आनंद जी टंडन महिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन मुसाब खान विशाल वर्मा सुरेंद्र जयसवाल, राजेश संगवान अरशद अली, अशोक गुप्ता राम जी जैन, गौतम गुप्ता अखिलेश मिश्रा,ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र प्रकाश केसरवानी, दिलीप कुमार काके, बृजेश चौरसिया,सतीश केसरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहें।