
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मां माधुरी वेलफेयर फाउण्डेशन के तत्वाधान में जनपद के मसूरियन माता मंदिर कीडगंज एवं नैनी कॉटन मिल तिराहा से गर्मजोशी के साथ 109 श्रद्धालुओ का जत्था 29 जून को बाबा बर्फानी एवं माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु रवाना होना था।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 29 वर्षो से लगातार जा रही यात्रा इस वर्ष नही जायेगी।
परन्तु कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को यात्रा स्थगित करने का फैसला ले लिया। बता दें कि मां माधुरी वेलफेयर फाउण्डेशन की एक आवश्यक वर्चुअल बैठक बुधवार को अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई, सर्वप्रथम बाबा बर्फानी की जय, जय शिव शम्भू, हर हर महादेव का जय घोष किया गया। इसके उपरांत यात्रा प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने अपने अपने व्यक्तव्यों को रखा, जिसके बाद यात्रा संयोजक श्याम बहादुर श्रीवास्तव यात्रा स्थगित करने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सर्वसम्मति से फैसला होते ही 29 जून को जाने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया गया। हम सभी लोग यही अपने – अपने स्थान पर रहते हुए 29 जून से प्रतिदिन 16 दिनों तक बाबा बर्फानी से कोरोना के सम्पूर्ण नाश होने की विशेष प्रार्थना व पूजा करेंगे। बाबा बर्फानी सभी के मनोकामनाओं को पूर्ण अवश्य करेंगे और कोरोना का अंत होगा। रही बात यात्रा को तो अगले वर्ष और भी धूमधाम के साथ भव्य तरीके से निकाली जाएगी।
वर्चुअल बैठक में मुख्यरूप से सुभाष शुक्ला, शिशिर तिवारी, सचिन मिश्रा, गोपाल शुक्ला, नयन कुमार कुशवाहा, राज कुमार कुशवाहा, गोविंद चौरसिया, सुशील भारतीय, सनी श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, भोला केसरवानी समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।