
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बुधवार को जिले में कोरोना के 1493 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 22 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी।
जिले में अलग अलग स्थानों पर बुधवार को 13549 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 2458 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 75 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया ।
तो 2383 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 44149 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी इस महामारी के चलते 22 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 1493 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है।