प्रयागराज के दो गांवों में कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच हो रहा उपचुनाव

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को प्रयागराज जिले के दो गांवों में उपचुनाव हो रहा है।

 

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में प्रयागराज के दो गांवों में उपचुनाव कराया जा रहा है।

 

फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिसौरा और मेजा के उरुवा ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के तहत दोपहर एक बजे तक 44.39 फीसद मतदान हुआ। वहीं 11 बजे तक उरुआ के छतवा में 26.84 फीसद और
फूलपुर के तिसौरा में 41.45 फीसद मतदान हो चुका था। सुबह नौ बजे तक दोनों गांवों में 10.25 फीसद वोटिंग हुई थी।

*तिसौरा और छतवा में उपचुनाव, आज शाम छह बजे तक होगा मतदान*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फूलपुर के तिसौरा और उरुआ ब्लाक के छतवा गांव में आज उपचुनाव कराया जा रहा है। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला में पहले चरण में ही 15 अप्रैल को मतदान हो गया है। लेकिन फूलपुर के तिसौरा और उरुवा के छतवा गांव के प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इस कारण यहां पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। बाद में चौथे चरण में होने वाले चुनाव के साथ मतदान कराने का फैसला हुआ। अब आज यहां पर मतदान हो रहा है।

तिसौरा में नौ व छतवा में 11 प्रत्‍याशी मैदान में हैं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सुबह 7:00 बजे से दोनों गांव में मतदान शुरू हो गया है। उपचुनाव के लिए तिसौरा में दो पोलिंग बूथ हैं जबकि छतवा में छह पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन दोनों ग्राम सभाओं में चुनाव कराने के लिए कुल 40 कर्मचारी लगाए गए है। इनके अलावा हर बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तिसौरा गांव में नौ और छतवा में 11 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान के बाद मतगणना दो मई को कराई जाएगी।

Exit mobile version