
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गुरुवार को जिले में कोरोना के 1267 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 21 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को 13691 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 1683 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 56 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया । तो 1627 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 45776 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी इस महामारी के चलते 21 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 1267 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार आ रही थी ।जो अब कुछ कम होने लगा है। जहां संक्रमित ओं की संख्या कम हो रही है वही मृतकों की संख्या बढ़ रही है जो चिंता का विषय बना हुआ है।