कोरोना की वजह से यूपी रोडवेज की प्रयागराज से मध्य प्रदेश के शहरों की ओर जाने वाली बसों को किया निरस्त

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना की वजह से यूपी रोडवेज की प्रयागराज से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली बसों को निरस्त कर दिया है। कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश की ओर से इस संबंध में रोडवेज के प्रयागराज रीजन को पत्र जारी कर सभी अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा को स्थगित करने का निर्देश दिया है। कोरोना की वजह से यूपी रोडवेज की प्रयागराज से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाली बसों को निरस्त कर दिया है। कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश की ओर से इस संबंध में रोडवेज के प्रयागराज रीजन को पत्र जारी कर सभी अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा को स्थगित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि अभी सात मई तक बस सेवा स्थगित रहेगी। उधर जीरोरोड के एआरएम रविंद्र सिंह ने बताया कि इस अविध में एमपी बार्डर तक बसों का संचालन होगा। रीवा और सींधी जाने वाली बसें चाकघाट तक एवं सागर जाने वाली बस का संचालन महोबा में एमपी बार्डर तक किया जाएगा

Exit mobile version