
( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे शहर में तालाबंदी का शासन का आदेश शुक्रवार रात से लागू होगा। इस हफ्ते तालाबंदी की अवधि 24 घंटे और बढ़ा दी गई है।
यानी शुक्रवार रात आठ बजे शहर में कर्फ्यू लगेगा, जो मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। इस पाबंदी के दौरान जिले में आवश्यक सेवाओं को पूर्व की भांति सुचारू रखा जाएगा। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने स्पष्ट किया है कि बाकी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। प्रयागराज में हालांकि पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या कम हुई है, लेकिन मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शासन व प्रशासन की इसी बात को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बनी है।
ऐसे में राज्य सरकार ने तालाबंदी (कोरोना कर्फ्यू) को हफ्ते में एक दिन और बढ़ा दिया है। नए शासनादेश के अनुसार अब कर्फ्यू 59 की बजाय 83 घंटे का रहेगा।
शुक्रवार रात आठ बजे जो दुकानें बंद होंगी वो मंगलवार सुबह सात बजे खुलेंगी। इनके बीच एटीएम, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, फल, दूध, सब्जी की दुकानों को ठीक वैसे ही खोला जाएगा जैसे कि पिछले हफ्ते तक तालाबंदी में खोले गए।
इसके साथ ही एलपीजी, ऑक्सीजन आदि की आपूर्ति भी निर्बाध जारी रहेगी