त्रिस्तरीय यूपी पंचायत चुनाव 2021 की मतगणना कल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्रिस्तरीय यूपी पंचायत चुनाव 2021 की मतगणना कल 2 मई को होगी। रविवार को होने वाली मतगणना के लिए प्रयागराज के जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

मतगणना के दौरान रहेगी सोशल डिस्टेंसिंग और सभी पहनेंगे मास्क

मतगणना के लिए 23 विकास खंड क्षेत्रों में 487 टेबल लगाई जा रही है। टेबल लगाने का काम आज ही होगा। शनिवार शाम तक हर मतगणना केंद्र पर बिजली, पानी, टेंट, कुर्सी आदि की व्यवस्था कर दी जाएगी।

प्रत्‍येक टेबल पर दो से तीन न्याय पंचायत क्षेत्रों की मतपेटिका रखी जाएंगी।

यहां पर रखे गए मतपत्रों की गिनती के लिए करीब नौ हजार कर्मचारियों को लगाया जाएगा। कर्मचारियों के नाम की घोषणा हो चुकी है। इसके लिए 1079 पार्टियां बनाई गई है।

 

Exit mobile version