रेमदेसीविर इंजेक्शन का कोटा बढ़ाया जाए। लल्लू मित्तल

 

व्यापारियों ने जरूरत पड़ने पर अपना प्लाज्मा दान करने का भरोसा दिया।

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन (फुटकर) की आज हुई वर्चुअल बैठक में महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ,सरक्षक प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी मंडल प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने सारस्वत पैलेस में खुले कोविड़ सेवा केंद्र के खोले जाने का स्वगत किया है । मीटिंग में बताया की सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल जी ने इसने विषेश सहयोग किया है। संगठन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को धन्यवाद देता है । जिनके प्रयास से आज से ये सेवा केंद्र शुरू हुआ । लालू मित्तल रेमदेसीविर इंजेक्शन ऑक्सीजन और प्रमुख दवाओं की भीषण किल्लत से हो रही मौतों की तरफ उपमुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया और प्रयागराज के लिए रेमदेसीविर इंजेक्शन का कोटा बढ़ाने की मांग की गई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इस अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का हर प्रकार से ध्यान रखने का पूरा प्रयास करेगा ,दवा भोजन इत्यादि। सिपला कंपनी के प्रमुख वितरक शादाब ने रेमदेसीविर इंजेक्शन की उपलब्धता के लिए कंपनी स्तर पर अपना प्रयास करके कमी नहीं होने देंगे। कोरोना से ठीक हो चुके अनेक व्यापारियों ने जरूरत पड़ने पर अपना प्लाज्मा दान करने का भरोसा दिया।
मीटिंग में अभिषेक मित्तल, रामजी केसरवानी ,शादाब भाई एसएस ट्रेडर्स सिपला कंपनी के प्रमुख वितरक ,विभु केसरवानी राम जी जैन,विशाल संजय अग्रवाल कन्नौजिया,उमंग ग्रोवर ,बबलू सिंह रघुवंशी अवंतिका टंडन, खान अतुल गुप्ता, सुशील जायसवाल, राजीव तिवारी, गौतम गुप्ता धर्मेंद्र निखिल केसरवानी शिवम आशीष केसरवानी, आदि प्रमुख लोग रहे।

Exit mobile version