मरीजों के घरों में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुँच रहे कांग्रेसी

 

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर में कोरोना संकट के बीच सबसे बड़ी समस्‍या ऑक्‍सीजन सिलेंडर की हो रही है। इस बीच कांग्रेस हेल्प डेस्क की ओर से सरहानीय प्रयास करते हुए कोविड पॉजिटिव मरीजो को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा कर उनकी मदद की जा रही है। शनिवार को कांग्रेस हेल्प डेस्क के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगो के घरों में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाया। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिये यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से हेल्प डेस्क बनाया गया। जहाँ लोग फोन कर के मदद मांगते है। कांग्रेस हेल्प डेस्क की ओर से शनिवार को शहर में 7 अलग अलग इलाको में घर पर उपचार करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि मरीजो के तीमारदारों का फोन आने पर उनकी हर संभव मदद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। वहीं प्रदेश सचिव मुकुन्द तिवारी का कहना था कि अब तक कांग्रेस हेल्प डेस्क के सदस्यों द्वारा 83 ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजो में बांटा गया है। वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में कांग्रेस हेल्प डेस्क के इस कार्य की हर कोई सरहाना कर रहा है।

Exit mobile version