एसएसपी ने आईसीसीसी से लिया जिले का जायजा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) जिले में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों के जरिए मिली जानकारी के आधार पर एसएसपी ने मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पंचायत चुनाव की चल रही मतगणना के मद्देनजर जिले के कई मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।

Exit mobile version