
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपने जीवनकाल में 100 गौशालाएं स्थापित कर देश की विशेष कर बुंदेलखंड एवम मध्यप्रदेश की उपेक्षित गौ माता तथा गौवंश की सेवा तथा उचित प्रबन्धन का सपना सजोने वाले समर्पित गौभक्त इंजीनियर डी के सिंह कोरोना से जंग हार गए।
प्रयागराज ने देश का एक सच्चा गौभक्त खो दिया । यह मरहूम समाचार सुनते ही गौभक्तों एवम डी के सिंह के सहयोगी मित्रों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
ज्ञातव्य है कि श्री सिंह गौशालाएं संचालन के सेमिनार में विगत दिवस अहमदाबाद , गुजरात मे भागलेने हेतु गए थे , वही पर संक्रमित होने पर उपचार हेतु भर्ती हुए और वहीं पर 01 मई को निधन हो गया। आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा श्री देवरहा बाबा गौशाला के अध्यक्ष स्वामी राम दास जी महाराज की अध्यक्षता में ऑन लाईन आयोजित की गई । जिसका संचालन गोपाल गौ सेवा ट्रस्ट के संरक्षक फूल चन्द्र दुबे ने किया। शोक सभा को स्वामी विवेकानन्द वेदांत शोध संस्थान के निदेशक रवि राज सिंह ,फ़िल्म निदेशक राकेश श्रीवास्तव भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव डॉ बी के सिंह , राजेन्द्र तिवारी दुकानजी , योगी रवि वर्मा , समाजसेवी नागेंद्र सिंह ,सुनील बाजपेयी , बी पी शुक्ला , केशरी नन्दन सिंह , पप्पू सिंह ,जल वैज्ञानिक राम बाबू तिवारी , स्वामी राधा माधव दास जी , स्वामी ओमानन्द सरस्वती जी, सांडिल्य जितेन्द्र त्रिपाठी , राकेश मिश्र, मजदूर नेता स्याम सूरत पांडेय आदि ने अपने संस्मरण सुनाए। अध्यक्ष स्वामी राम दास ने अपनी श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने जीवनकाल में डी के सिंह ने निःस्वार्थ भाव से गाय की सेवा की ,ऐसे बहुत कम लोग। हुए है जो गाय की सेवा में अपना प्राण ही न्योछावर कर दिया हो ,श्री सिंह उन्ही में से एक सिद्ध हुए। अंत मे 2 मिनट का मौन रख कर सामूहिक श्रधांजलि दी गयी।