भाजपा के टिकट पर रेखा सिंह ने 6574 मतों से जीता चुनाव

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपी पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत के परिणाम घोषित करने में काफी देरी की जा रही है।

प्रयागराज में हो रही मतगणना के तीसरे दिन अब तक जिला पंचायत सदस्यों की 16 सीटों के ही परिणाम घोषित हो सके हैं। इसमें भाजपा के दो प्रत्याशी ही जीत सके हैं।

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने 6574 मतों से जीत हासिल की है। जिले के 23 विकास खंड क्षेत्र में बनाए मतगणना केंद्रों पर रविवार से मतों की गणना चल रही है।

सभी केंद्रों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों की सभी सीटों के परिणाम भी आ गए हैं। हालांकि जिला पंचायत की सभी सीटों के परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं।

जिला पंचायत के निर्वाचन अधिकारी व एडीएम गंगा राम गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना हो गई है। चूंकि इनका क्षेत्र कई ग्राम सभाओं को मिलाकर होता है। इसलिए जिला पंचायत प्रत्याशियों को मिले मतों को जोडऩे का काम चल रहा है। कुछ घंटों में सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल अब तक 16 पदों की घोषणा की गई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी वार्ड 50 भगवतपुर तृतीय से रेखा देवी और वार्ड 77 मांडा तृतीय से रेखा सिंह जीती हैं। रेखा सिंह निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Exit mobile version