ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा पति पत्नी की मौत, बच्चा घायल

शव उठाने से पुलिस को रोका ग्रामीणों ने

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मऊआइमा में मंगलवार शाम दुखद अनहोनी हो गई। पिलखुआ गांव के बाहर सड़क पर ट्रक बाइक सवार पति-पत्नी की जान चली गई। उनका दुधमुंहा बच्चा घायल हुआ मगर उसकी जान बच गई। खबर पाकर परिवार के लोग आए और बच्चे को घर ले गए। गांव के लोग इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने पुलिस को पति-पत्नी के शव उठाने से रोकने की कोशिश की।शाम करीब पांच बजे का वाकया है। मऊआइमा में पिलखुआ गांव निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार अपनी पत्नी रीना देवी और दो साल के बच्चे के साथ बाइक पर पड़िला महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वहां से लौटते वक्त वे अपने गांव के सामने पहुंचा तभी ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। यह देख कुछ दूर से गांव वाले दौड़कर आए लेकिन पति-पत्नी की मौत हो गई थी। उनका दो साल का बेटा जख्मी था। उसे उठाकर घर ले जाया गया। घटना की खबर गांव में फैली तो लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ लग गई। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो लोगों ने गुस्से में शव उठाने से रोक दिया। कुछ देर में सीओ सोरांव भी वहां पहुंची तो उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद किसी तरह लोगों को शांत कराकर पुलिस ने शव उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Exit mobile version