स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में संविदा से कार्यरत 46 स्टाफ नर्स बिना कारण बताए ड्यूटी से गायब

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आपदा काल में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा भी ड्यूटी से भाग रहे हैं। ऐसा ही हुआ स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में। बुधवार को संविदा से कार्यरत 46 स्टाफ नर्स बिना कारण बताए ड्यूटी से गायब हो गईं। नर्सिंग स्टाफ की कमी से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी हुई।

नर्सिंग स्टाफ की कमी से अस्पताल में भर्ती मरीजों को हुई परेशानी

इसके बाद अधीक्षक की ओर से कार्यदायी एजेंसी को नोटिस दिया गया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि गुरुवार तक अगर नर्से उपलब्ध न कराई गईं तो कार्रवाई होगी।
एसआरएन में इस वक्त कोरोना के अधिकांश मरीज आ रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण 46 नर्सें यहां से गायब हो गई हैं। बुधवार को नर्सों के न होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी होने लगी। उन्हें दवा और दूसरे सामान देने वाला कोई नहीं था। बड़ी संख्या में नर्सों के न आने का कोई स्पष्ट कारण तो नहीं बताया जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि संक्रमण के हालात देखकर नर्सें नहीं आई होंगी। कोविड वार्ड सहित नॉन कोविड वार्ड में नर्सों के न आने से काम ठप हुए तो जानकारी स्परूपरानी अस्पताल के अधीक्षक को दी गई। अधीक्षक ने जीस्ट नाम की संस्था को नोटिस दिया है, जहां से नर्सें भेजी जाती हैं।

Exit mobile version